फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bhaderwah-Chamba road accident: Two killed as van falls into deep gorge; two project workers injured

भद्रवाह-चंबा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी वैन, दो की मौत; दो प्रोजेक्ट वर्कर घायल

Fri, 12 Dec 2025 07:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 12 Dec 2025 07:25 PM IST
सार

भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर थनहाला के पास वैन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो प्रोजेक्ट वर्कर गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा केरन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के मजदूरों को घर लौटते समय हुआ।

विज्ञापन
Bhaderwah-Chamba road accident: Two killed as van falls into deep gorge; two project workers injured
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थनहाला गांव में भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर एक दर्दनाक वैन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि किश्तवाड़ के निर्माणाधीन केरन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के दो अन्य मजदूर जो चंबा जिले में अपने-अपने घरों को लौट रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा सलूनी के गांव भजत्रा के 35 साल के ड्राइवर रिंकू कुमार और एक प्रोजेक्ट वर्कर चंदर बानी (35) पुत्र चमारू राम के रूप में हुई है। घायलों की पहचान कैलाश कुमार (41) पुत्र अमरू राम निवासी पोटा चंबा और जय राम सिंह (45) पुत्र भागी राम निवासी जिला चंबा सलूनी के भजत्रा गांव के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर थनहाला पुलिस पोस्ट के पास, भद्रवाह शहर से 14 किलोमीटर दूर सुबह 8 बजे हुआ। एचपी 07-927 नंबर वाली इको वैन हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलोनी सबडिवीजन से गुलाबगढ़ केरुआ जा रही थी, जब गाड़ी थनहाला गांव के पास पहुंची तो वह सड़क से फिसलकर करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाकर सभी 4 यात्रियों को सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भद्रवाह ले गए। जांच के बाद ड्राइवर रिंकू को मृत लाया घोषित कर दिया गया। बाद में जीएमसी डोडा में उपचार के दौरान एक अन्य घायल चंदर बानी ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में से एक कैलाश कुमार, जिनका इलाज चल रहा है, उन्होंने बताया, हम गुलाबगढ़ में केरन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के मजदूर हैं और घर लौट रहे थे, जब हम थनहाला के पास पहुंचे तो हमारी गाड़ी अचानक सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में गिर गई।वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए बीएमओ भद्रवाह, डॉ. वर्षा शर्मा ने कहा, कि गाड़ी के ड्राइवर को मृत लाया गया था, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल मरीजों में से दो, जिन्हें सिर में चोट लगी थी, उन्हें जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान चंदर बानी की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed