{"_id":"609190318ebc3e80d06c44d1","slug":"one-killed-three-injured-after-falling-into-a-car-ditch-doda-news-jmu2346974175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। डोडा के चाप नाड़ी इलाके में मंगलवार सुबह नौ बजे कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घायलों को जीएमसी डोडा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
मृतक की पहचान लस्सा शेख (45) पुत्र मोहम्मद मनवर निवासी अकरमा बाद (डोडा) और घायलों में शाफिया बेगम (30) पत्नी हिमायत उल्ला निवासी कष्टीगढ़, उम्र हुसैन (01) पुत्र हिमायतुल निवासी कष्टीगढ़ और आमिर अहमद (10) पुत्र परवेज अहमद निवासी चाप नाड़ी शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर डोडा-भागवा संपर्क मार्ग पर चापनाड़ी में डोडा से भगवा की ओर जा रही मारुति कार (जेके17 1200) अनियंत्रित होकर 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और अबाबील के कार्यकर्ताओं ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को जीएमसी डोडा पहुंचाया। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी को खाई से बाहर निकालकर एसोसिएटेड अस्पताल जीएमसी डोडा पहुंचाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान लस्सा शेख स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी के तौर पर भागवा में तैनात था। सुबह नौ बजे घर से वह ड्यूटी के लिए जा रहा था। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह हर रोज डोडा से भागवा ड्यूटी पर जाता था। घायलों को उसने रास्ते में लिफ्ट दी थी।