{"_id":"6208eb8e3fadce2dfc5bb584","slug":"one-killed-six-injured-in-reasi-road-accident-all-referred-to-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: रियासी सड़क हादसे में एक की मौत, छह लोग घायल, सभी को जम्मू किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: रियासी सड़क हादसे में एक की मौत, छह लोग घायल, सभी को जम्मू किया गया रेफर
Sun, 13 Feb 2022 04:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 04:59 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि हादसा देर रात हुआ जब कार सवार राजोरी जिले के सुरनकोट से जम्मू जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से सुरनकोट निवासी मोहम्मद जावेद का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
Road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रियासी जिले के कालीधर इलाके में शनिवार देर रात एक वाहन गहरे खाई में गिर गया। इसमें एक यात्री की मौत जबकि छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा देर रात हुआ जब कार सवार राजोरी जिले के सुरनकोट से जम्मू जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से सुरनकोट निवासी मोहम्मद जावेद का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घायलों में मोहम्मद हाफिज, वसीम अंजुम, मोहम्मद ताज, मोहम्मद आरिफ, जहीर अहमद और आमिर (19) को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन