फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one killed in clashes between police and Gujjars

जम्मू: पुलिस-गुज्जर टकराव में एक की मौत

Tue, 23 Feb 2016 12:08 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
one killed in clashes between police and Gujjars

सांबा जिले के सरोर अड्डा के पास पुलिस और गुज्जरों में हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इसमें करीब 10 लोग जख्मी हो गए। इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सीआरपीएफ तैनात कर दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस की एक एसएलआर और कारबाइन भी छीन ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से छीनी गई कारबाइन बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


एसएलआर अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस एसएलआर की तलाश के लिए छापामारी कर रही है। घटना से पहले हमलावरों ने हिमाचल पुलिस की टीम पर भी हमला किया था, जो एक वांछित आरोपी को पकड़ने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम पर हमले की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसी दौरान जेडीए की टीम भी पहुंच गई और अवैध अतिक्रमण हटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने जेडीए की टीम पर भी हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

किसकी गोली से युवक की मौत हुई

one killed in clashes between police and Gujjars

बताया जाता है कि हमले के दौरान छह राउंड गोली भी चली है। इसमें गुज्जर युवक मोहम्मद याकूब (25) निवासी रक्ख बरोटियां-विजयपुर की गोली लगने से मौत हो गई। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि किसकी गोली से युवक की मौत हुई है। शाम को जम्मू-कठुआ रेंज के पुलिस डीआईजी अशकूर वानी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

बाद में एसएसपी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि छीनी गई एक कारबाइन बरामद कर ली गई, जबकि एसएलआर की तलाश की जा रही है। घटना स्थल पर गुज्जर समुदाय के 13 परिवार रहते हैं।

गुज्जरों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया

one killed in clashes between police and Gujjars

पुलिस का कहना है कि जेडीए की टीम जिस वक्त कब्जा हटा रही थी, उसी समय गुज्जरों ने खुद ही तीन कुल्लों को आग लगा दी, जिसे बुझाने के लिए फायर टेंडर मंगाया गया। इस दौरान गुज्जरों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने भी उग्र गुज्जरों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। जेडीए की टीम ने इस बवाल के बीच ही महीन सरकार के अंतर्गत आने वाली जमीन पर गुज्जरों के तीन पक्के मकान और आठ कुल्ले तोड़ दिए।

पुलिस का कहना है कि गुज्जरों ने यहां सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान और कुल्ले बनाए थे। देर शाम कंधे में गोली लगने से घायल फरमान अली निवासी सरोर को जीएमसी लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed