{"_id":"5a34a8194f1c1b686a8b9f0b","slug":"one-jaish-e-mohammed-terrorist-found-dead-in-tral-eidgah-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी का शव बरामद, जानें कैसे हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी का शव बरामद, जानें कैसे हुई मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 16 Dec 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Jaish-e-Mohammed terrorist
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में आईईडी विस्फोट में एक आतंकी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक त्राल के पास आतंकी अपने ठिकाने पर आईईडी का निर्माण कर रहा था लेकिन इसी बीच भीषण धमाका हुआ जिसकी चपेट में आने से आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई।
धमाके में मारे गए आतंकी की पहचान उमर भाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तानी था और वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने पुलिस द्वारा एक आतंकी का शव बरामद किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आतंकी के शव के पास से ही एक उर्दू भाषा में लिखा एक लेटर भी बरामद हुआ है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आतंकी की अंतिम क्रिया करने के लिए बोल दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घाटी में पिछले महीने 4 नवंबर को पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिस की बुलेटप्रूफ रक्षक जीप पर कमांड-वायर आईईडी से ब्लास्ट किया था जिसमें तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे।
J&K: One Jaish-e-Mohammed terrorist, identified as a Pakistani national, found dead in Tral Eidgah in South Kashmir after a landmine went off there. More details awaited.— ANI (@ANI) December 16, 2017