{"_id":"5b8f7fd2867a55483b049995","slug":"one-infiltrator-was-gunned-down-by-army-after-he-opened-fire-in-rajouri-sector-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
aatanki
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे एक घुसपैठिये को मार गिराया है।
राजौरी सेक्टर में बुधवार सुबह सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिये को ढेर कर दिया है। दरअसल, घुसपैठिये ने सरक्षाबलों पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में घुसपैठिया मारा गया।
सुरक्षाबलों ने उसका शव पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हिजबुल का ओजीडब्ल्यू तौसीफ किश्तवाड़ से गिरफ्तार
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के ओजीडब्ल्यू तौसीफ गुंदना उर्फ अबु बकर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक जुलाई को मामला दर्ज हुआ था।
एसएसपी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तौसीफ अहमद निवासी जामा मस्जिद नए युवकों को आतंकी बनाने के लिए काम कर रहा है। इसे हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी जहांगीर उर्फ मोहम्मद अमीन का नजदीकी बताया जा रहा है।
जांच में पाया गया है कि पिछले वर्ष वह लाटी इलाके में जहांगीर के संपर्क में आया है। जो कि जहांगीर की पत्नी को पैसा ट्रांसफर करने में शामिल है। तौसीफ के खिलाफ पिछले वर्ष पारिमपोरा श्रीनगर के थाने में भी मामला नंबर 41-2017अंडर सेक्शन 7-25 के तहत दर्ज हुआ था।
इसी प्रकार किश्तवाड़ थाने में भी 182-2018 अंडर सेक्शन 120-बी, 121,121ए, आरपीसी 7-27, आईए एक्ट 4-5 ईएक्सपी एक्ट 3-13-यूएलए के तहत मामला दर्ज हुआ था।