{"_id":"5770bc894f1c1b857d79ae54","slug":"one-ias-and-five-kas-officer-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: एक आईएएस और पांच केएएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एक आईएएस और पांच केएएस के तबादले
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
- फोटो : डेमो पिक
राज्य कैबिनेट ने एक आईएएस और पांच केएएस अफसरों के तबादले को मंजूरी दी। बारामुला की डीसी और आईएएस यशा मुदगल को एडिशनल रेजीडेंट कमिश्नर बनाया गया है।
विज्ञापन
बैठक के बाद जीएडी की ओर से जारी आदेश के अनुसार केएएस अफसरों में जनजातीय मामलों के विभाग के सेक्रेटरी अली रजा को सचिव कृषि उत्पादन विभाग, राहत एवं पुनर्वास विभाग के विशेष सचिव डॉ. नासिर अहमद नक्काश को डीसी बारामुला, कृषि उत्पादन विभाग की विशेष सचिव लीना पाधा को जनजातीय मामलों के विभाग में विशेष सचिव और लखनपुर सरथल डेवलपमेंट अथारिटी के सीईओ डॉ. भारत भूषण को एडीसी कठुआ बनाया गया है।
विज्ञापन
वे अगले आदेश तक सीईओ का कार्यभार भी देखेंगे। एडिशनल रेजीडेंट कमिश्नर मोहम्मद हुसैन को जीएडी में प्रतीक्षारत रखा गया है।