फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One hundred fifty men digging

सद्दल में शवों की तलाश जारी, 150 जवान जुटे

Wed, 17 Sep 2014 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/पंचैरी Updated Wed, 17 Sep 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
One hundred fifty men digging

सद्दल गांव में मलबे में दबे लोगों की तलाश का काम मंगलवार को भी जारी रहा, लेकिन कोई व्यक्ति या शव बरामद नहीं किया जा सका। उधर, डीसी उधमपुर ने चिरयाली, मुत्तल और समोले क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


सद्दल गांव में सेना, एनडीआरएफ और पुलिस के डेढ़ सौ के करीब जवान भूस्खलन से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे रहे। कई जगह पर खुदाई की गई। आधुनिक उपकरणों से मलबे को हटाया गया। बताया जा रहा है कि कई जगह पर कई फीट नीचे लोग दबे हो सकते हैं, जिसे निकालने के लिए जेसीबी की जरूरत होगी।
विज्ञापन


रास्ता नहीं होने के कारण जेसीबी नहीं पहुंचने के कारण दबे लोगों की तलाश में दिक्कतें आ रही हैं। इस क्षेत्र मे 34 लोगों के मारे जाने की पुष्टि प्रशासन ने की है। अभी तक 14 शवों को बरामद किया जा चुका है। 28 लोग अभी भी लापता हैं। इन लापता लोगों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीसी यशा मुदगल ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुत्तल गांव में छह लोगों की मौत हो गई थी। उस गांव में भी दौरा करके लोगों की दिक्कतों को सुना। डीसी ने तहसीलदार उधमपुर को आदेश दिया कि प्रभावित लोगों को तुरंत कंबल मुहैया कराए जाएं। राहत कार्यों में तेजी लाए जाए।


बाढ़ से टूटे घरों और समोले के टूटे हुए पुल का भी निरीक्षण किया।  इंदिरा आवास योजना के तहत टूटे हुए घरों के मालिकों को मुआवजा देने और टूटे पुल की तुरंत मरम्मत करने के भी आदेश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार संजय बडयाल, सरपंच व पंच भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed