फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one dies in beer attack, fout injured

भालुओं के हमले से एक की मौत, चार घायल

Sat, 23 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 23 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
one dies in beer attack, fout injured

कश्मीर घाटी में भालुओं द्वारा किए गए अलग-अलग हमलों में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। पहली घटना श्रीनगर के बहरी क्षेत्र हारवन के फकीर गुजरी इलाके की है, जहां मोहम्मद यासीन फमदा (35) की उस समय मौत हो गई जब वह नजदीक के जंगलों में अपने मवेशी लेकर गया था।

विज्ञापन


इस बीच अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया। इस घटना को लेकर हारवन पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं एक और घटना के दौरान भालू ने हमला कर दक्षिणी कश्मीर के अहलन कुकरनाग इलाके के रहने वाले मोहम्मद लतीफ चौहान और बशीर अहमद चौहान को घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायलों को पीएचसी कुकरनाग में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक और भालू ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के चेक फिरोजपुर टंगमर्ग के रहने वाले आल्यास खान और द्रंग के रहने वाले मोहम्मद सुलतान खटाना को जंगलों में हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed