फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one died 3 injured in truck accident in jammu

सड़क हादसे की ऐसी कहानी सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Tue, 29 Jul 2014 02:25 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
one died 3 injured in truck accident in jammu

जम्मू के पास सांबा के धियानी में एक खड़े ट्रक से दो ट्रक और एक जेन कार टकरा गई, जिससे 30 लोग जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


रात दो बजे तक 22 लोगों को जम्मू मेडिकल कॉलेज लाया गया। कुछ घायलों का इलाज सांबा के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज देर रात धियानी में एक ट्रक (आरजे 23 जी-2054) तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़ा था।

ट्रक के नीचे कंडक्टर ट्रक को ठीक करने में जुटा था। इसी बीच पीछे से एक अन्य ट्रक (आरजे-07-6750) ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे

one died 3 injured in truck accident in jammu

इससे खड़े ट्रक के नीचे काम कर रहे कंडक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद हादसे का मंजर यहीं नहीं रुका।

अभी पहला हादसा हुआ था कि एक ओर ट्रक (जेके-08-बी-8124) की पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से भिड़ंत हो गई।

इस ट्रक में हीरानगर के मढीन से लोग सवार थे, जो कि माता वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।

अभी दो हादसों से संभले नहीं थे कि एक कार पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें घायलों के नाम

one died 3 injured in truck accident in jammu

इस कार में सवार गांधीनगर के एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में रविंद्र गुप्ता और उनके दो बेटे ध्रुव और अने गुप्ता शामिल हैं।

इसके अलावा जीएमसी में इलाज के लिए पहुंचाए गए घायलों में दिलीप, बंदना, बलवीर, राकेश, सरिता, किरण, बूटा सिंह, मुस्कान शर्मा, पूजा, सरदारी लाल, निशांत, बचनो देवी, मुस्कान, रजनी देवी (पंजाब), सारिका, सोनाली, शेषपाल शामिल हैं, जो हीरानगर के मढीन से हैं और माता वैष्णो देवी के दर्शन कर ट्रक में सवार होकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed