फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One death in road accident

कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
One death in road accident
अखनूर। बाइक सवारों को टक्कर मारकर भागने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसा रविवार रात मैरा मंदरिया रोड पर हुआ था। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार रात को ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी पहचान अशाक अली निवासी बडूई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। वहीं बेअंत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। बेअंत सिंह के घायल बेटे करण सिंह का उपचार सेना अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें रविवार रात मैरा मंदरिया रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाईक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बेअंत सिंह की मौत हो गई थी जबकि उनका बेटा करण सिंह गंभीर घायल है। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला था। भड़के लोगों ने रात को ही मेन रोड पर तीन घंटे धरना दे आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इसके बाद एसडीपीओ अजय शर्मा और थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को शांत कर धरना खत्म करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed