{"_id":"95f61baf77e9f62cb567f69ac08f2819","slug":"one-death-in-accident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और कार की टक्कर में एक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और कार की टक्कर में एक मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
कुद, उधमपुर में सोमवार को ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए। इनमें से अनंतनाग निवासी गुलाम मोहम्मद (60) की मौत हो गई। पुलिस ने गुलाम मोहम्मद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को गुलाम मोहम्मद अपने परिवार के लोगों के साथ कुद उधमपुर से अपनी कार में गुजर रहे थे कि तभी एक ट्रक के साथ उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया।
गुलाम मोहम्मद को ज्यादा चोटें आने से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन जीएमसी पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन