{"_id":"85d602f9dc117ad4a7e5674b3f65b9bf","slug":"one-dead-in-palwas-nala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवास नाले में चार डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवास नाले में चार डूबे, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ के वारवां इलाके में पलवास नाले में चार लोग डूब गए। हादसे में एक की मौत हो गई हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने आनन-फानन में बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान बचाव दल ने दो लोगों को पलवास नाले से सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। जानकारी के अनुसार चारों लोग दुर्घटनावश नाले में जा गिरे। पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी दूर तक बहते चले गए।
विज्ञापन
हादसे में 60 वर्षीय अब्दुल रहमान की मौत हो गई, जबकि 38 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ लापता हैं वहीं, 25 वर्षीय रियाज अहमद को गंभीर चोट आई है, जबकि 48 वर्षीय अब्दुल रहमान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी लोग गुमारी (वारवां) के निवासी थे।
विज्ञापन