फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One BSF Jawan Injured in Pak shelling in Krishna Ghati Sector of Poonch jammu kashmir

पाक की नापाक हरकतः कृष्णाघाटी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान घायल

Thu, 21 Nov 2019 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Nov 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
One BSF Jawan Injured in Pak shelling in Krishna Ghati Sector of Poonch jammu kashmir
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सेना ने गुरुवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की। जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पुंछ के कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं रविवार को पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। यहां पाक सेना ने शनिवार रात बजे से रविवार सुबह करीब चार बजे तक पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।
विज्ञापन


इससे पहले 12 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पांच नवंबर को भी पाक सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीते सप्ताह भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नापाक हरकत की थी। यहां के कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना की ओर से पीओके में सिखाए गए सबक के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना

इतना ही नहीं दिवाली के दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया था। राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।


पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं। वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना से पाकिस्तान को माकूल जवाब देने व सबक सिखाने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed