{"_id":"589c81074f1c1b865237b193","slug":"one-arrested-from-indo-pak-border-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: भारत पाक सीमा से एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भारत पाक सीमा से एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 09 Feb 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा के समीप किया गया गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में भारत पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते एक व्यक्ति को क्षेत्र में तैनात सेना की टुकड़ी की ओेर से दबोच लिया गया। जिसे मजीद जांच के लिए कानाचक्क पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गजनसू क्षेत्र में गंगो चक्क सुरक्षा बांध के पास गोलपत्तन बार्डर पोस्ट से एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियाें में घूमते हुए सेना की 5 गढ़वाल रजिमेंट के जवानों ने दबोच लिया। उस से पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश गिरी पुत्र लस्सू गिरी और निवास गांव कुरती डाकखाना कालागांव कुरती जिला सलयान नेपाल बताया।
विज्ञापन
सेना की ओर से प्रारंभिक जांच के बाद उसे कानाचक्क पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को उसने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान लगता है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन