फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One AK and one INSAS rifle snatched by terrorists at Dabrun Anantnag

J&K: अनंतनाग में आतंकियों ने गार्ड से छीनी दो राइफलें, हिजबुल ने ली जिम्मेदारी

Sat, 26 May 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 26 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
One AK and one INSAS rifle snatched by terrorists at Dabrun Anantnag
GUN - फोटो : social media

आतंकियों ने शनिवार देर रात दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दाबरन इलाके से दो राइफलें छीनकर फरार हो गए। मौके से पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार नेंका नेता गौहर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने दबरान गांव गए थे।

विज्ञापन


इसी बीच आतंकियों ने उनके सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनकी बंदूके छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों राइफलों में एक एके-47 और एक इंसास है। पुलिस ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि रमजान शुरू होने के बाद से अब तक आतंकियों ने छह राइफलें छीन चुके हैं। 
विज्ञापन



चंद मिनट बाद ही फोटो वायरल
घटना के चंद मिनट बाद ही आतंकियों ने दोनों बंदूकों की फोटो भी जारी कर दी। खबर है कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठऩ हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आतंकियों ने इसी तरह श्रीनगर के डल झील के निकट बने होटल हिल स्कार्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए थे। 

आतंकी साजिश नाकाम, एक किलो आरडीएक्स बरामद

One AK and one INSAS rifle snatched by terrorists at Dabrun Anantnag
गिरफ्तार - फोटो : File Photo

आतंकियों के इशारे पर काम करने वाले दो युवकों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। इनके पास से एक किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है।  पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि जुमे की नमाज के बाद जामिया मस्जिद व नौहट्टा इलाके में ग्रेनेड हमले की योजना बनाई जा रही थी।

साथ ही दो ग्रेनेड हमलों की गुत्थी सुलझाने का भी दावा किया गया है। बरारीपोरा में वीरवार को हुए ग्रेनेड हमले की छानबीन कर रही पुलिस ने नौपोरा सफाकदल के बासित अहमद मलिक नामक एक संदिग्ध को दबोचा।

पूछताछ में उसने कबूल किया कि नूरबाग के रहने वाले अपने साथी आदिल कयूम नजार के साथ मिल कर श्रीनगर में हाल ही में दो ग्रेनेड हमलों को अंजाम दिया। इनमें से पहला हमला छत्ताबल और दूसरा हमला बरारीपोरा सफाकदल में हुआ था।

उससे एक चाइनीज ग्रेनेड भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान बासित के बताने पर  पुलिस ने आदिल कयूम नजार की गिरफ्तारी की। उसकी निशानदेही पर 1.2 किलोग्राम आरडीएक्स (कार्बन पेपर में लपेटी), डेटोनेटर और कुछ जिहादी सामग्री भी बरामद की गई। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed