फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On 20th anniversary of Kargil Vijay Diwas several programs will be organized

धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस, 20वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय कार्यक्रम

Sat, 15 Jun 2019 06:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
On 20th anniversary of Kargil Vijay Diwas several programs will be organized
Kargil Vijay Diwas - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर इस वर्ष द्रास तथा नई दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह 25 से 27 जुलाई तक तीन दिन मनाया जाएगा। हालांकि, मुख्य कार्यक्रम से पहले देशभर में जुलाई के पहले सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से विजय मशाल प्रज्ज्वलित करने के साथ समारोहों की शुरूआत 14 जुलाई को होगी। यह मशाल 11 शहरों से गुजरते हुए अंत में द्रास पहुंचेगी, जहां यह कारगिल वार मेमोरियल में निरंतर जल रही मशाल में मिल जाएगी। मशाल ले जाने वाला दल शैक्षणिक और देश भक्ति संबंधी चर्चाएं करेगा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जानी-मानी हस्तियों और छात्रों से बातचीत करेगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रमों में कारगिल युद्ध में भाग लेने वाली यूनिटों के अभियान शामिल हैं जिनका आयोजन ऊंचाई वाले स्थानों जैसे तोलोलिंग, टाइगर हिल, प्वाइंट 4875 जैसे युद्ध क्षेत्र में होगा। कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के एनसीसी कैडेटों के लिए एक विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह अनोखा कार्यक्रम लेह में 12 दिन चलेगा। लद्दाख क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख के लोगों के लिए कारगिल विजय दिवस एक विशेष अवसर है। लद्दाख के लोग एक दौड़ शहीदों के नाम में भाग लेंगे जिसमें क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों के नागरिक, लद्दाख के सुदूरवर्ती गांवों के बहादुर सेवानिवृत्त योद्धा शामिल होंगे। अन्य कार्यक्रमों के अलावा स्थानीय आबादी के लिए पोलो और तीरंदाजी जैसे खेल और प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। लद्दाख क्षेत्र में 11500 फु ट की ऊंचाई पर स्थित एनडीएस मेमोरियल स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट खेलने वाली युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, आईटीबीपी और समूचे लद्दाख क्षेत्र के स्थानीय क्लबों की टीमों को देखने का अवसर मिलेगा।

द्रास में 26 व दिल्ली में 27 को कार्यक्रम
कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर ऑपरेशन विजय के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों के सम्मान में द्रास में कारगिल वार मेमोरियल में पुष्पांजलि समारोह होगा।नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ केंद्र में स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जहां सेवानिवृत्त योद्धाओं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। इसके बाद 27 जुलाई को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कारगिल विजय दिवस इवनिंग् का आयोजन होगा। 


युवाओं में देशभक्ति जगाने के लिए आयोजन
इन समारोहों का उद्देश्य विशेषकर युवाओं के बीच देशव्यापी अभियानों के जरिए राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को ताजा करने और अपने बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। सभी कार्यक्रमों को हमारे बहादुर जवानों के पराक्रम की गाथाओं को सुर्खियों में लाकर तैयार किया जा रहा है, जो देश के युवाओं को प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed