{"_id":"61c4a428d98598564350937a","slug":"omicron-in-ladakh-ban-on-winter-tourism-activities-chadar-track-will-not-be-there-till-further-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में ओमिक्रॉन की दस्तक: विंटर टूरिज्म की गतिविधियों पर रोक, अगले आदेश तक नहीं होगा चादर ट्रैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में ओमिक्रॉन की दस्तक: विंटर टूरिज्म की गतिविधियों पर रोक, अगले आदेश तक नहीं होगा चादर ट्रैक
Thu, 23 Dec 2021 10:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:02 PM IST
सार
कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप जम्मू कश्मीर के बाद लद्दाख पहुंच गया है। इसके बाद प्रदेश में जांच बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस का बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट लद्दाख में भी पहुंच गया है। लेह जिले में बढ़ रहे संक्रमण और ओमिक्रॉन मामले की पुष्टि के बाद प्रशासन ने विंटर टूरिज्म गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। लेह जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर विश्व विख्यात चादर ट्रैक, स्नो लैपर्ड साइटिंग एक्सपेडिशन समेत विंटर टूरिज्म से जुड़ी अन्य गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि लेह जिले में ओमिक्रॉन मामला सामने आने के बाद एहतियातन यह पाबंदियां लगाई जा रही हैं। वहीं, कारगिल जिले में भी प्रशासन ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं। जिले में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। संक्रमण का एक मामला मिलने पर भी क्षेत्र के 500 मीटर दायरे को बफर जोन बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन