फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar upset from upa 2 government

मनमोहन से क्यों खफा हैं उमर, जानिए पूरा मामला

Wed, 13 Aug 2014 06:04 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
omar upset from upa 2 government

रियासत में एनएचपीसी की जल विद्युत परियोजनाओं के उद्घाटन में देरी से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला खफा है। उनकी नाराजगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए टू से है।

विज्ञापन


उमर को इस बात का अफसोस है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन पावर प्रोजेक्टों का उद्घाटन रियासत में कर रहे हैं, यह काम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कर सकते थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कंगन में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह दर्द बयान किया।

'यूपीए टू का श्रेय भाजपा ले रही है'

omar upset from upa 2 government

बकौल उमर अब्दुल्ला मोदी देश के प्रधानमंत्री है। वह मंगलवार को लद्दाख दौरे पर आ रहे हैं, उनका स्वागत है।

कारिगल में चुतक और लेह में नीमो बाजमों पावर प्रोजेक्ट यूपीए टू के कार्यकाल में ही तैयार हो गए थे, लेकिन उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन नहीं किया।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि खुद यूपीए टू ने प्रधानमंत्री मोदी को इन पावर प्रोजेक्टों के उद्घाटन का मौका तोहफे के रूप में दिया। इसका श्रेय अब एनडीए और भाजपा ले रही है।

यह अफसोस उन्हें जरूर है। गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी उड़ी पावर प्रोजेक्ट को भी राष्ट्र को समर्पित कर चुके हैं।

नेकां के वोट बैंक में बिखराव

omar upset from upa 2 government

साझा सरकार में नेकां की घटक दल कांग्रेस से लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने और विधानसभा चुनाव अलग लड़ने के फैसले पर उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव में इससे कोई फायदा नहीं हुआ।

इसे नेकां के वोट बैंक में बिखराव हुआ और हम चुनाव हारे। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस संबंध में कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा से पूर्व ही अवगत करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed