फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar suggests shifting NSA-level talks venue to islamabad

'वार्ता स्थल दिल्ली से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया जाए'

Sat, 22 Aug 2015 02:22 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sat, 22 Aug 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
omar suggests shifting NSA-level talks venue to islamabad

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सलाह दी कि पाकिस्तान की 'चाल' को विफल करने के लिए एनएसए स्तर की वार्ता का आयोजन स्थल दिल्ली से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, 'चूंकि दोनों देश बात करने को उत्सुक हैं तो भारतीय एनएसए पाकिस्तान की चाल को विफल क्यों नहीं करते और आयोजन स्थल बदलकर इस्लामाबाद क्यों नहीं करते।'
विज्ञापन


उमर की सलाह तब आई है जब पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज हुर्रियत नेताओं से मुलाकात के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने-अपने रुख पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ कल दिल्ली वार्ता के लिए भारत आ रहे है।

भारत ने कहा है कि अजीज की यात्रा के दौरान अलगाववादियों से उनकी मुलाकात रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच हुई सहमति की भावना के अनुरूप नहीं है।

दोनों नेता आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बैठक करने पर सहमत हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed