फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   omar statement on pm modi speech

पीएम मोदी के बयान पर उमर का जवाब, विकास हर समस्या का समाधान नहीं

Tue, 09 Aug 2016 08:57 PM IST
एजेंसी/जम्मू
एजेंसी/जम्मू Updated Tue, 09 Aug 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
omar statement on pm modi speech
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर समस्या को लेकर प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा विकास हर समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उमर ने ट्वीट में कहा समस्या का निचोड़ यहीं पर है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भाभरा में प्रधानमंत्री ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र मिलकर विकास से समस्या का हल निकाल रहे हैं। पीएम के भाषण के तुरंत बाद उमर ने ट्वीट किया नेशनल कांफ्रेंस कश्मीर समस्या को राजनीतिक समस्या बताती आ रही है।
विज्ञापन


इसे कायदा कानून की समस्या नहीं समझा जाना चाहिए। सभी हितधारकों को संवाद में शामिल करना होगा। केंद्र के नजरिये में ही त्रुटियां हैं जो मानता है कि विकास से ही कश्मीर समस्या का हल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व ही नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए संवाद के संकेत पर कहा कि पार्टी एक्शन का इंतजार करेगी। कश्मीरी शब्दों तक सीमित भरोसे से तंग आ चुके हैं। उम्मीद है कि अब शब्दों पर अमल भी होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत की भावना के अनुरूप संवाद को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed