फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar said the government formation

ट्विटर से PDP-BJP पर निशाना साधने में जुटे उमर

Thu, 04 Feb 2016 12:33 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Omar said the government formation

रियासत में सरकार बनाने को लेकर चल रही जोड़तोड़ के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी राजनीतिक हलचल पर ट्विटर में ट्वीट करने में व्यस्त नजर आए।

विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा नई सरकार के गठन के पहले केंद्र सरकार से विश्वास बहाल करने के कदम उठाने का इंतजार करने के दिए बयान पर उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘सारे प्रकरण में मुझे यह चीज नहीं मिली कि महबूबा को यह बात मुफ्ती साहब के निधन से पहले पूछने की जरूरत क्यों नहीं महसूस हुई।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए राम माधव के बयान पर उमर ने लिखा, ‘ऐसा नहीं लगता कि पीडीपी नेताओं ने कुछ नया आने के लिए फोन कॉल से अपने को फ्री रखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद, महबूबा के कार्यक्रमों से बढ़ेगी सियासी हलचल

Omar said the government formation

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती के शीतकालीन राजधानी में होने से सियासी हलचल बुधवार को भी जारी रहने के आसार हैं।

आजाद बुधवार को गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट में प्रदेश कांग्रेस की ओर से यूपीए सरकार की ओर से शुरू किए गए मनरेगा योजना के दस साल पूरे होने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी मौजूद रहेंगे।

वहीं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पांच फरवरी तक जम्मू में ही रहेंगी। बुधवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। सरकार गठन पर प्रमुख रूप से चर्चा का दौर चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed