फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar rors at Shiv Sena MPs over Maharashtra Sadan row

शिवसेना सांसद की हरकत पर भड़के उमर

Thu, 24 Jul 2014 09:26 AM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
Omar rors at Shiv Sena MPs over Maharashtra Sadan row

महाराष्ट्र सदन में तैनात मुसलिम स्टाफर के कथित तौर पर जबरन रोजा तोड़ने की कोशिश का मुद्दा लोकसभा में उठने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर जबरदस्त नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर शिवसेना सांसद की निंदा की।

विज्ञापन


उमर ने कहा कि इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। यह शर्मनाक स्थिति है। एक अन्य ट्वीट के जरिये उमर ने पीडीपी के सरकार बनाने संबंधी दावों की भी चुटकी ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट के जरिये कहा कि अगर किसी मुसलिम सांसद ने गैर मुसलिम शाकाहारी को मास परोसा होता अथवा उसे जबरन खिलाता तो भाजपा और शिवसेना की फिर क्या प्रतिक्रिया होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी के नेताओं का रिमोट दिल्‍ली में

Omar rors at Shiv Sena MPs over Maharashtra Sadan row

उन्होंने कहा कि इसका जवाब भी भाजपा और शिवसेना को देना चाहिए। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि समूचे घटनाक्रम से लगता है कि शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है।

उमर अब्दुल्ला ने ट्विट के जरिये कहा कि पीडीपी के नेताओं का रिमोट कंट्रोल नई दिल्ली में है। पूर्व में भी पीडीपी ने जब सरकार बनाई तो नई दिल्ली में बैठे अपने संरक्षकों के इशारों पर काम किया था।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नेशनल कान्फ्रेंस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और अपने दम पर अकेले दोबारा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed