उमर ने बताया, मोदी को है यह बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विदेश में पिछली सरकारों पर मोदी का हमला मैं, मैं और सिर्फ मैं सिंड्रोम का हिस्सा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में आए बदलाव की तारीफ भी की।
पूर्व विदेश राज्य मंत्री रह चुके उमर ने कहा कि विदेश दौरों पर विपक्ष की आलोचना करना और यह कहना कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले लोग भारतीय के रूप में पैदा होने पर शर्म महसूस करते थे, गलत है।
मोदी पर हमला करते हुए उमर ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि एक साल पहले तक मोदी को अपने आप पर शर्म आती होगी। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वह अमेरिका का वीजा नहीं पा सके, उन्हें अपना पासपोर्ट दिखाने में भी शर्म आती होगी।
'राहुल में आया अद्भुत परिवर्तन'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और दक्षिण कोरिया दौरे पर कहा था कि उनकी सरकार के सत्ता में आने से पहले लोग भारत में जन्म लेने पर शर्मिंदगी महसूस करते थे। मोदी की इस टिप्पणी पर देश में विभिन्न राजनैतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
उमर ने 56 दिनों की छुट्टी के बाद लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उनमें आए बदलाव को ‘अद्भुत परिवर्तन’ बताया। उमर ने कहा कि मैं नहीं जानता कि क्या हुआ है, मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं मिला है।
लेकिन मैं यह जानना चाहूंगा कि वह कहां गए थे और क्या किया। मैं भी सीखने की कोशिश करूंगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे भी 56 दिनों की छुट्टी पर जाना होगा।