फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar inaugurates community center in kashmir

एक हजार में मिलेगा एक करोड़ का कम्यूनिटी सेंटर

Sun, 24 Aug 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 24 Aug 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
omar inaugurates community center in kashmir

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज छानापोरा इलाके में सामूहिक सुविधाओं वाले केंद्र का उद्घाटन किया, जबकि इसी इलाके में तीस बिस्तरों वाले निर्माणाधीन अस्पताल के निर्माण का जायजा भी लिया। ग्रामीण विकास मंत्री नवांग रिगज़िन जोरा तथा कई आलाधिकारी भी उनके साथ थे।

विज्ञापन


उमर ने 105 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सामूहिक केंद्र का उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों के प्रयोग के लिए इसका निर्माण किया गया है। छानापोरा के अलावा लाल नगर, खान मोहल्ला तथा आसपास के इलाकों में रहने वाले नागरिक इसका इस्तेमाल विवाह समारोहों तथा दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए लोगों को प्रति समारोह केवल एक हजार रुपये किराए के तौर पर अदा करने होंगे। इससे पहले उन्होंने इसी इलाके में निर्माणाधीन तीस बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसको अर्बन हेल्थ सेंटर स्कीम के तहत 20.30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस दौरे के दौरान मंत्री नवांग रिगजिन जोरा, स्थानीय विधायक नासिर असलम वानी, स्वास्थ्य विभाग में आयुक्त सचिव गजनफ्फर भट्ट तथा दूसरे अधिकारी भी उनके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed