फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar inaugurates 3 electricity receiving stations in J&K

'जल्द ही दूसरे राज्यों को बिजली बेचेगा जेएंडके'

Fri, 08 Aug 2014 12:07 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
omar inaugurates 3 electricity receiving stations in J&K
जम्मू-कश्मीर बिजली क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भता की ओर बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं है जब उत्तरप्रदेश जैसे बड़े राज्य रियासत की बिजली का इस्तेमाल करेंगे। आज मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला ने तीन नए रिसीविंग स्टेशनों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही रियासत का उत्पादन बढ़ेगा और हम बाहरी राज्यों को बिजली बेच सकेंगे। उन्होंने अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तीन रिसीविंग स्टेशनों को शुरू किया। इस दौरान उमर सरकार की अन्य उपलब्धियों का भी जिक्र करना नहीं भूले।
विज्ञापन


बता दें कि डांडीपोरा रिसीविंग स्टेशन पर कुल 194 लाख की लागत आई है, मरहामा स्टेशन को 207 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पुलवामा जिले के खलेन क्षेत्र में तैयार रिसीविंग स्टेशन पर 205 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब ब‌िजली ही बचा सकती है'

omar inaugurates 3 electricity receiving stations in J&K

इस अवसर पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को बिजली पैदवार क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहती है और इस दिशा में उसने काफी कुछ हासिल भी किया है।

लोगों को बिजली की समस्या से जूझना नहीं पडे़, इसके लिए राज्य में कई पन बिजली योजनाओं को शुरू किया गया था। इनमें से कई को पूरा कर लिया गया है, जबकि कुछ पर काम जारी है।

सरकार राज्य में बिजली आपूर्ति 24 घंटे के लिए उपलब्ध करवाना चाहती है। पैदा की हुई बिजली में से कुछ बिजली अन्य राज्यों को बेचकर अतिरिक्त राजस्व हासिल करने पर भी विचार कर रही है।

50 गांवों को को मिलेगा लाभ

omar inaugurates 3 electricity receiving stations in J&K

उमर ने कहा कि बिजली की अधिकतम पैदावार से ही राज्य के वित्तीय संकट में सुधार किया जा सकता है। यही एक सेक्टर है, जो राज्य को अधिक धन हासिल करने में सहायक साबित हो सकता है।

बनाए गए तीन रिसीविंग स्टेशनों का जिक्र करते हुए उमर ने कहा कि स्थानीय लोगों की एक पुरानी मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। इनसे क्षेत्र के 50 गांवों में रहने वाले 10500 लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकार के अन्य दूरदराज ग्रामीण इलाकों में ऐसे ही स्टेशन स्थापित करने पर विचार कर रही है ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed