फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar handover projects over 3 milliard

उमर का स्ट्रोक, 3 अरब के प्रोजेक्ट का लोकार्पण

Wed, 06 Aug 2014 02:32 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
omar handover projects over 3 milliard

चुनाव आचार सहिंता लागू होने से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मास्टर स्ट्रोक खेला है।

विज्ञापन


कश्मीर संभाग में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीन सौ करोड़ से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट अवाम को समर्पित कर दिए।

इन दिनों उमर तमाम कार्यक्रमों में जाकर अवाम को अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं।

क्या बनाया गया तीन अरब में

omar handover projects over 3 milliard

इन प्रोजेक्ट्स में रामबाग और जहांगीर चौक में पुनर्वास प्रोजेक्ट के तहत बनी 304 दुकानें, त्राल लिफ्ट सिंचाई परियोजना और बीरबाह उप जिला अस्प्ताल का भवन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार की नीति समान विकास की रही, इसके तहत उक्त प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य अवाम हित में किया गया।

डेढ़ सौ करोड़ की सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे त्राल से सटे 25 गांवों के लोगों को फायदा होगा। इससे चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

523 लाख का अस्पताल

omar handover projects over 3 milliard

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीरबाह में 523 लाख की लागत से बने उप जिला अस्पताल के भवन का उद्घाटन किया।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने रामबाग और जहांगीर चौक में फ्लाईओवर बनाए जाने से प्रभावित हुए 304 दुकानदारों के पुनर्वास के लिए बनाए गए दो शापिंग कांप्लेक्स का भी उद्घाटन किया।

इन दोनों प्रोजेक्टों के निर्माण पर 236 करोड़ की लागत आई है। खास बात यह है कि जम्मू शहर में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण पर ही 90 करोड़ की लागत आने का अंदाजा है।

रामबाग और जहांगीर चौक एक्सप्रेस कारीडोर पर 256 करोड़ की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed