फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar government posturing were loose round after protests

चौतरफा विरोध के बाद ढीले पड़े उमर सरकार के तेवर

Thu, 25 Sep 2014 07:46 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Omar government posturing were loose round after protests

विनाशकारी बाढ़ के बाद देशभर से कश्मीर आने वाली राहत सामग्री के वितरण पर लगातार हो रहे विवादों के बाद उमर सरकार ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने नए निर्देश जारी करते हुए एनओसी की अनिवार्यता खत्म कर दी है साथ ही राहत सामग्री देने वालों को भी कई गैर जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने से राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि अब राहत सामग्री लाने वालों को एक सेल्फ सर्टिफिकेट देना होगा जिसमें राहत सामग्री की गुणवत्ता और अन्य जानकारी होगी। जिससे किसी तरह की चूक और गड़बड़ी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान लाने वालों से अभद्रता की थी शिकायतें

Omar government posturing were loose round after protests

गौरतलब है कि देशभर के अन्य हिस्सों से आने वाली राहत सामग्री को लेकर पिछले कई दिनों में लगातार विवाद सामने आए थे। खासकर सड़क के रास्ते आने वाली राहत सामग्री को लखनपुर बार्डर पर ही रोक लिया जा रहा था।

जिसे पेचीदा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही आगे आने दिया जा रहा था। कई बार इसको लेकर राहत सामग्री लाने वालों की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से झड़प भी हो चुकी थी, वहीं तीन दिन पूर्व गुजरात से रेल द्वारा राहत का सामान लेकर जम्‍मू आए गुजरात के एक संगठन ने प्रशासन पर राहत सामग्री को जबरदस्ती हथियाने और कश्मीर भेजने का आरोप भी लगा दिया था।

इसको लेकर उक्‍त संगठन ने प्रेस कान्फ्रेंस भी की थी, जिसमें प्रशासन के अधिकारियों पर अभद्रता और हाथापाई करने के सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे। इससे पूर्व राहत सामग्री लेकर आए दिल्‍ली के एक छात्र संगठन ने पुलिस अधिकारियों पर नाजायज रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था।

लाने वाले को देना होगा सेल्फ सर्टिफिकेट

Omar government posturing were loose round after protests

लगातार इस तरह की शिकायतें मुख्यमंत्री के पास पहुंच रही थी, जिसके बाद उमर ने खुद मामले में आगे आते हुए राहत सामग्री लाने वालों के लिए एनओसी की अनिवार्यता समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए।

गुरुवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कुछ गैरजरूरी औपचारिकतों को समाप्त करने का निर्देश भी दिया है जिससे राहत सामग्री लाने वालों को आसानी रहे और वो अपनी मर्जी से उसका वितरण कर सकें।

हालांकि सामान लाने वाले को खुद का एक सेल्फ सर्टिफिकेट भी देना होगा, जिससे लाए गए सामान की विश्‍वसनीयता बनी रहे। यह सारी कवायद अन्य जगहों से राहत सामग्री लाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed