फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar government pays 1165 crore in a week

ईद पर उमर सरकार को 1165 करोड़ का झटका

Wed, 30 Jul 2014 01:26 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
omar government pays 1165 crore in a week

ईद के मौके पर राज्य सरकार की झोली खाली हो गई है। एक सप्ताह के भीतर ही सरकार के खजाने में एक हजार करोड़ से ज्यादा की रकम का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन


1165 करोड़ के बकाया बिलों का भुगतान केवल एक सप्ताह के अंतराल में किया गया है। हालांकि अब भी राज्य की ट्रेजरियों में करोड़ों रुपये के बिल भुगतान के लिए लंबित हैं।

विज्ञापन

एक द‌िन में गए 765 करोड़

omar government pays 1165 crore in a week

एकाउंट एंड ट्रेजरी निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि गत 24 जुलाई को 400 करोड़ और सोमवार को 765 करोड़ रुपये जारी कर ट्रेजरियों में बकाया लंबित बिलों का भुगतान किया गया है।

इसमें राज्य कर्मचारियों का वेतन, ठेकेदारों के बिलों का भुगतान, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजे के बिल और मनरेगा आदि का भुगतान शामिल है। इसमें ही एसएसएस और आरईटी शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये का फंड भी शामिल था।

2014-15 का प्लान मंजूर नहीं

omar government pays 1165 crore in a week

वित्त राज्यमंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा का कहना है कि राज्य में मौजूदा वित्त संकट की वजह 2014-15 के वार्षिक प्लान को केंद्र सरकार द्वारा अब तक मंजूर नहीं किया जाना है।

राज्य सरकार ने अपने स्रोतों के जरिये ईद के मद्देनजर कर्मचारियों के वेतन और लंबित बिलों का भुगतान किया।

उनका कहना है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए मंजूर राशि को जारी किए जाने और वार्षिक प्लान को मंजूर किए जाने के बाद वित्तीय संकट खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

रकम ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर

omar government pays 1165 crore in a week

वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर पहले ही केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से यह मसला उठा चुके हैं।

खास बात यह है कि 1165 करोड़ रुपये के भुगतान के बावजूद राज्य का ट्रेडर, उद्यमी, व्यापारिक और कांट्रेक्टर वर्ग संतुष्ट नहीं है।

इस तबके के नुमाइंदों का कहना है कि यह भुगतान की राशि ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed