{"_id":"c5acef7b0af0caf08a2df67f14a3ce78","slug":"omar-counterattack-on-shah-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाह के हमलों से तिलमिलाई 'सरकार' ने किया पलटवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह के हमलों से तिलमिलाई 'सरकार' ने किया पलटवार
Updated Wed, 27 Aug 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकने जम्मू आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उमर सरकार पर लगाए गए संवेदनहीनता के आरोपों पर पूरी उमर सरकार तिलमिला उठी है।
विज्ञापन
मंगलवार को शाह के बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन्हें अपने गिरेहबान में झांकने की सलाह दे डाली। उमर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर तरह से विस्थापितों के साथ है। उमर ने यह कहकर पलटवार किया कि हाल के दिनों में पांच-पांच केन्द्रीय मंत्री जम्मू आए लेकिन कोई भी सीमा पर नहीं गया। जबकि हमारे कई मंत्री सीमा पर जाकर हालात का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने भी भाजपा अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पाक फायरिंग से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों का पूरा ख्याल रख रही है। प्रशासन को उनका सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के कई मंत्री प्रभावित सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। सरकार विस्थापितों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
विज्ञापन
जानिए क्या कहा था अमित शाह ने
सोमवार को सीमांत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विस्थापितों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री उमर पर निशाना साधा था कि उन्हें पीड़ितों की चिंता नहीं है।
शाह ने अभी तक उमर के सीमांत क्षेत्रों का दौरा न करने को म़ुद्दा बनाते हुए कहा था कि रियासत के मुख्यमंत्री को अभी तक भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की फुर्सत नहीं मिल सकी है, न ही उन्होंने यहां आकर पीड़ितों से मुलाकत की। शाह ने उमर सरकार पर जम्मू संभाग के लोगों से भी उपेक्षणापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।
अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के बाद से ही घाटी की सियासत में गर्मी आ गई है। वहीं, मुख्यमंत्री पर दिए उनके बयानों ने घाटी के राजनीतिक हलके में हलचल पैदा कर दी है। उनके जाते ही रियासत में आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है।