फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah was not invited to the official program

जम्मू-कश्मीर में विपक्ष को मिला और एक हथियार

Sat, 07 Jan 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 07 Jan 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
omar abdullah was not invited to the official program
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
बजट सत्र में कश्मीर हिंसा सहित कई मुद्दों पर लामबंद विपक्ष को और एक हथियार मिल गया है। घाटी में सरकारी कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित दो स्थानीय विधायकों को न बुलाए जाने से नेकां नाराज है।
विज्ञापन


वह इस मुद्दे पर विपक्ष को एकजुट करने में जुटी है। साथ ही सत्ता पक्ष खासकर पीडीपी सदस्यों से संपर्क स्थापित कर रही है। सूत्रों का कहना है कि नेकां नौ जनवरी को इस मुद्दे को सदन में उठाकर विशेषाधिकार हनन का मुद्दा बना सकती है।
विज्ञापन


चार जनवरी को श्रीनगर में मुख्यमंत्री ने दो मल्टी लेवल पार्किंग का नींव पत्थर रखा जिसमें स्थानीय विधायक अल्ताफ बुखारी को न तो बुलाया गया और न ही उनका नाम शिलापट्ट पर था। यही हाल बीरवाह में सड़क के अपग्रेडेशन के लिए आयोजित कार्यक्रम का था जहां पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक उमर अब्दुल्ला को नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलापट्ट पर भी उनका नाम नहीं था। सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे से नाराज नेकां ने विपक्षी दलों के साथ ही भाजपा-पीडीपी से भी संपर्क साधा है। नेकां के एक विधायक ने बताया कि यह ओछी राजनीति है। स्थानीय विधायक को तो बुलाया ही जाना चाहिए था। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कभी भी स्थानीय विधायकों की अनदेखी नहीं की। वेे जब भी जिस विधानसभा में जाते थे वहां के स्थानीय विधायक को साथ जरूर ले लेते थे।


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से नई परंपरा शुरू किए जाने से विधायकों को अपने क्षेत्र में अपमान का घूंट पीना पड़ेगा। जनता की ओर से चुने गए जनप्रतिनिधि की उपेक्षा किया जाना उचित नहीं है। नेकां विधायक ने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा और सरकार को इसका जवाब देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed