{"_id":"bc148e7375cfebc33c9cca20796f138a","slug":"omar-abdullah-visits-beerwah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने किया मुफ्ती पर करारा हमला, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने किया मुफ्ती पर करारा हमला, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और बीरवाह से विधायक उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पोंचगुंड बीरवाह में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम लोगों के जीवन के साथ-साथ उनकी संपत्ति को सुरक्षित रखने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गांव के नंबरदार की हत्या की निंदा करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पंच, सरपंच, पटवारी जैसे लोग आम जनता की सेवा पूरे समर्पण के साथ करते हैं और उन्हें निशाना बनाना गैर इस्लामिक है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला आम नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य के साथ निर्वाचन क्षेत्र में जनता के मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक समन्वित तरीके से काम करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीति अपने आप में एक अंत नहीं है बल्कि लक्ष्य प्राप्त करने का माध्यम है और वह लक्ष्य है जनता के कल्याण, प्रगति और आम आदमी के जीवन की बेहतरी। जनता का सशक्तिकरण और विकास।
उमर ने कहा यही कारण है कि नेशनल कांफ्रें स अस्तित्व में आई और उनका दशकों से यह आदर्श वाक्य रहा है। उन्होंने कहा कि मैं बीरवाह को इन मूल्यों का एक मॉडल बनना चाहता हूं और हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए ताकि निर्वाचन क्षेत्र में दिखाई देने वाला और स्पष्ट बदलाव सुनिश्चित बनाया जा सके।
यहां जनता का निर्वाचन प्रतिनिधि होने के चलते हर एक छोटा और बड़ा मुद्दा उनके लिए महत्वपूर्ण है और हर मुद्दे को निवारण के लिए उठाया जाएगा।