{"_id":"58cd6c294f1c1b8b7d32a65b","slug":"omar-abdullah-took-a-dig-on-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"'RSS के एजेंडे पर काम कर रहीं महबूबा मुफ्ती'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'RSS के एजेंडे पर काम कर रहीं महबूबा मुफ्ती'
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला के साथ उमर अब्दुल्ला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का बीरवाह से आगाज करते ही नेशनल कांफ्रेंस ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर सीधा निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, महबूबा मुफ्ती आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही हैं।
घाटी में चाहे जितनी ज्यादती हो जाए, मुख्यमंत्री एक शब्द नहीं कहतीं। उन्होंने कहा, यह सत्ता का लोभ ही है जो उन्हें कश्मीर विरोधी नीतियों को बिना विरोध के चलाने पर आमादा कर रहा है। उमर ने कहा, कश्मीर में पेलेट गन की इस्तेमाल की गई गोलियां की संख्या 500 से बढ़कर छह हजार और फिर छह लाख तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, उपचुनाव में कांग्रेस के साथ किया गया गठबंधन आरएसएस को हराने के लिए है। उन्होंने कहा, अवाम को यह समझने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए कि भाजपा और पीडीपी असल में एक ही हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव में इन दलाें के उम्मीदवार असल में आरएसएस के छद्म उम्मीदवार हैं, जिन्हें अवाम ने अपने मताें से सबक सिखाना चाहिए। उन्हाेंने कहा, विधानसभा चुनावों में जो एजेंडे तय हुए, उनमें से पीडीपी ने एक भी पूरा नहीं किया है। अब केवल आरएसएस का ही एजेंडा सर्वोपरि हो गया है।