{"_id":"58f501824f1c1bb446470b8d","slug":"omar-abdullah-targets-mehbooba-mufti-on-kashmir-situations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हालात सुधारें या कुर्सी छोड़ें महबूबा : उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात सुधारें या कुर्सी छोड़ें महबूबा : उमर अब्दुल्ला
amarujala.com, presented by- श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रहेगी और सीएम महबूबा मुफ्ती कुर्सी नहीं छोड़ती हैं, तब तक हालात सुधरने के आसार नहीं हैं।
विधान परिषद चुनाव में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उमर ने कहा कि रियासत में आतंकवाद के 27 साल के दौर में ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस के लिए एडवाइजरी जारी हुई है। कश्मीर में पुलिस वाले अपने घर नहीं जा सकते। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात किस कदर खराब हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि महबूबा सरकार के शासन में अंधेरे के बिना कुछ नजर नहीं आता। श्रीनगर लोकसभा सीट पर नेकां के प्रत्याशी डा. फारूक अब्दुल्ला की जीत से साफ हो गया है कि लोगों का विश्वास पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से उठ चुका है। ऐसी स्थितियों में राज्यपाल शासन लागू करने की जरूरत है।

उमर से ही पूछो सवाल का जवाब : महबूबा
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हालात के लिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराने संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस सवाल का जवाब उमर से ही पूछें। एमएलसी चुनाव में मतदान करने के बाद विधानसभा के सेंट्रल हाल से बाहर निकलीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से जब पत्रकारों ने पूछा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात के लिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो महबूबा ने कहा कि आप इसका जवाब उमर से ही पूछें।