{"_id":"57dec3404f1c1b1a0aa8257c","slug":"omar-abdullah-targets-govt-on-uri-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से हुई जवानों की मौत सरकार के लिए शर्मनाक: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से हुई जवानों की मौत सरकार के लिए शर्मनाक: उमर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उड़ी आर्मी बेस पर हमले की कड़ी निंदा करने के साथ ही जवानों की बजाय अफसरों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी पर सवाल उठाए। उड़ी हमले पर ट्वीट करते हुए उमर ने कहा आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हुए। यदि रिपोर्ट सही है कि 17 में से 13 जवानों की मौत टेंटों में आग लगने की वजह से हुई है तो यह सरकार के लिए बेहद शर्मनाक घटना है।
उमर ने कहा सैन्य अफसरों के लिए सहूलियतों में लगातार इजाफा होता रहता है। सैन्य अफसरों के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम बन रहे हैं। मैस को भी भव्य बनाया जाता है। अफसरों के आवासाें में भी तमाम तरह की सुविधाएं होती हैं ।

If the reports are correct and 13 of the 17 fatalities are because of burns it's a crying shame that fire retardant tents aren't the norm!!!
विज्ञापन विज्ञापन— Omar Abdullah (@abdullah_omar) September 18, 2016
'सेना के जवानों की सुविधायें सरकार करती है नजरअंदाज'
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : Amar Ujala
जवानों के मामले में सुविधाओं का पहलू नजरअंदाज किया जाता है। असल में जवानाें को सबसे पहले सहूलियतें दी जानी चाहिए। रक्षा और सुरक्षा के मोर्चे पर वही सबसे पहले अपनी जान की कुर्बानी देते हैं।
उमर ने हमले को निंदनीय बताते हुए कहा वह शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में आज सुबह सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं । 19 जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं।

The mess will be made more fancy, the auditorium more modern, officers quarters more comfortable but the jawan will be taken for granted.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) September 18, 2016
Terrible news from Uri, 17 soldiers killed & many injured. May their souls rest in peace. Prayers for their families as also for the injured
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) September 18, 2016