{"_id":"56f16f8f4f1c1b9367f14d23","slug":"omar-abdullah-targeted-pdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महबूबा मुफ्ती को स्पष्ट करना होगा कि क्या हल निकला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'महबूबा मुफ्ती को स्पष्ट करना होगा कि क्या हल निकला'
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:50 PM IST
सार
- महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को सकारात्मक बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर पीडीपी को घेरा
- उमर ने ट्वीट में लिखा कि ‘महबूबा का बैठक से बाहर आना और कहना कि वह इस बैठक से संतुष्ट हैं, पर्याप्त नहीं है।’
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को सकारात्मक बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर पीडीपी को घेरा। उमर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पीडीपी सभी बातें स्पष्ट करे, ताकि लोगों को पता चले कि क्या बातें हुईं और क्या आश्वासन मिला’ एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘महबूबा का बैठक से बाहर आना और कहना कि वह इस बैठक से संतुष्ट हैं, पर्याप्त नहीं है।’
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव द्वारा एक न्यूज एजेंसी को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महबूबा को बताया कि पार्टी (भाजपा) सरकार गठन को लेकर बात करने के लिए और किसी आम सहमति तक पहुंचने के लिए उचित मंच था। राम माधव द्वारा यह भी कहा गया कि वार्ता का अंतिम दौर पीडीपी की विधायक दल की बैठा के बाद होगा।
राम माधव के इन बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमर ने ट्वीट किया कि ‘यदि ऐसा है तो क्या है, उनकी (महबूबा) संतुष्टि का कारण। यह अब पूरी तरह से स्पष्ट होता दिख रहा है कि सिद्धांतों और सत्ता के बीच चुनाव में महबूबा ने सत्ता को ही चुना’। उन्होंने आखिर में एक और ट्वीट किया ‘पिक्चर अभी बाकी है दोस्त’।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमित शाह के साथ बातचीत विफल होने के बाद महबूबा का दिल्ली का पांच दिनों के भीतर यह दूसरा दौरा था। अब देखना होगा कि विधायक दल की बैठक में क्या सामने आएगा।

So then what was the cause of her "satisfaction" if this is all she came back with? https://t.co/uNHmQ9jbij
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 22, 2016