{"_id":"589f531d4f1c1b875237cee3","slug":"omar-abdullah-speaks-about-youth-empowerment-in-harvard","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय युवा सशक्तिकरण के विषय पर दिया व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय युवा सशक्तिकरण के विषय पर दिया व्याख्यान
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वा सशक्तिकरण देश के विकास की मुख्य कुंजी है। युवा शक्ति ही देश की तकदीर लिखता है। देश की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
आने वाले वर्षों में भारत किस प्रकार आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा, यह युवा ही तय करेगा। वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय के केनेडी स्कूल में भारत की तकदीर बदलने में युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में उभर रही आर्थिक शक्तियों में भारत युवाओं के विकास का साक्षी रहा है। इस वजह से युवाओं में गुणात्मक सुधार तथा सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है जिससे भविष्य तय होना है।
विज्ञापन
उन्होंने भारत के तेज गति से आर्थिक विकास के रास्ते में आने वाले अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि इन अवसरों का अधिकतम उपयोग होना चाहिए ताकि इंफ्रास्ट्र्क्चर, शैक्षिक तथा सामाजिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो सके। साथ ही देश के धर्मनिरपेक्ष तथा बहुसंस्कृतिवाद की रक्षा हो सके। उमर रविवार को कश्मीर मसले पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन