उमर का दावा- पिता फारूक के साथ परिवार को किया गया नजरबंद, पुलिस ने दिया ये जवाब
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर उन्हें व उनके परिजनों को घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 के बाद यह नया जम्मू-कश्मीर है। हम बिना किसी स्पष्टीकरण के अपने घरों में बंद हो जाते हैं। यह काफी बुरा है कि उन्होंने मेरे पिता, जोकि सांसद हैं, और मुझे हमारे घर में बंद कर दिया गया है। उन्होंने मेरी बहन और उसके बच्चों को भी घर में बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें- शहादत को सलामः पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की कहानियां, इन बेटों ने दिया सर्वोच्च बलिदान
इसके बाद उमर ने तंज कसते हुए कहा कि चलो, आपके लोकतंत्र के नए मॉडल का अर्थ है कि हम अपने घरों में बिना किसी स्पष्टीकरण के कैद कर दिए जाते हैं। लेकिन वो कर्मचारी जो घर में काम करते हैं, उन्हें अंदर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बावजूद इसके आप आश्चर्यचकित हैं कि मैं अभी भी नाराज हूं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फारूक अब्दुल्ला गांदरबल और उमर अब्दुल्ला गुलमर्ग जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमलाः प्रधानमंत्री मोदी का वो बयान, फिर थर्रा उठा पाकिस्तान
वहीं उमर के आरोपों पर श्रीनगर पुलिस ने कहा है कि आज लेथपोरा आतंकवादी घटना की दूसरी वर्षगांठ है। प्रतिकूल सूचनाओं के कारण सभी वीआईपी व अन्य को अग्रिम सूचना दी गई थी कि वे आज दौरे की योजना न बनाएं।
https://t.co/3Vtj1sPcvi Today is 2nd Anniversary of dreaded Lethpora Terror incident. There shall be NO ROP on ground. Due to adverse inputs, movement of VIPs/ProtectedPersons has been discouraged
— SRINAGAR POLICE (@PoliceSgr) February 14, 2021
and all concerned were informed in advance NOT to plan a tour today. @OmarAbdullah
इससे पहले जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया था कि पिछले वर्ष दिसंबर में यहां के पारिमपोरा इलाके में कथित मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक अतहर मुश्ताक के परिजन से मिलने जाने से पहले उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।