{"_id":"595275774f1c1b333c8b4710","slug":"omar-abdullah-reaches-to-the-home-of-martyr-ayub-pandit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद डीएसपी मो.अय्यूब के घर पहुंचे उमर अब्दुल्ला, पुलिस वेलफेयर फंड में दिए 10 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद डीएसपी मो.अय्यूब के घर पहुंचे उमर अब्दुल्ला, पुलिस वेलफेयर फंड में दिए 10 लाख रुपए
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मंगलवार को शहीद डीएसपी मोहम्मद आयूब पंडित के घर (नवापोरा खानयार, श्रीनगर) सांत्वना देने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने परिवार वालों के साथ फतेहा (विशेष प्रार्थना) पढ़कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही उन्होंने पुलिस वेलफेयर फंड में दस लाख रुपये और एक महीने की तनख्वाह देने की बात कही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को जामिया मस्जिद के सामने कुछ अराजक तत्वों ने बर्बरता से डीएसपी की हत्या कर दी गई थी। उस घटना को अब्दुल्ला ने एक जघन्य अपराध की श्रेणी देते हुए परिवार वालों से आरोपी लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि एक मस्जिद के सामने किसी को मारा जाना कश्मीरियत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह घटना इंसानियत पर एक प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि पूरा नेशनल कांफ्रेंस पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है। इसके साथ ही मृतक डीएसपी के परिवार को हर प्रकार से मदद का आश्वासन भी देती है।
विज्ञापन