{"_id":"58f4f34e4f1c1beb02471920","slug":"omar-abdullah-raises-questions-on-jammu-kashmir-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर में विद्यार्थियों के प्रदर्शन से निपटने के लिए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ट्विटर पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में विद्यार्थियों के आंदोलन के प्रभावों के बारे में महबूबा मुफ्ती विचार करेगी ऐसी उन्हें उम्मीद है।
विज्ञापन
पुलवामा मेें हुई झड़पों के बाद सभी कालेजों व विश्वविद्यालयों को कुछ दिनों के लिए क्यों बंद नहीं किया गया। क्या महबूबा मुफ्ती स्थिति को भांप नहीं पाई। उमर ने लिखा कि विद्यार्थी सुरक्षा बलों पुलवामा डिग्री कालेज में हुई झड़प में सुरक्षा बलों की कथित भूमिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि महबूबा की अगुवाई में सरकार नेतृत्व और रियासत के लोगों को दिशा दिखाने में नाकाम रही है। प्रत्येक दिन महबूबा मुफ्ती की नाकामी के सबूत मिल रहे हैं।
विज्ञापन