{"_id":"6087b7c5c769ce61e1280298","slug":"omar-abdullah-not-found-infected-with-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए उमर अब्दुल्ला, बोले-खुशनसीब हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए उमर अब्दुल्ला, बोले-खुशनसीब हूं
Tue, 27 Apr 2021 12:35 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:35 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर कहा कि वह खुशनसीब रहे कि उनमें नाक बंद होने के अलावा और कोई लक्षण नहीं दिखा।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला मंगलवार को कोविड-19 जांच में संक्रमित नहीं पाए गए। उमर 18 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर कहा कि वह खुशनसीब रहे कि उनमें नाक बंद होने के अलावा और कोई लक्षण नहीं दिखा।
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘पहली बार संक्रमित पाए जाने के 18 दिन बाद मैं कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाया गया। शुक्र है कि नौवें दिन के बाद कुछ दिनों के लिए नाक बंद होने के अलावा मुझमें और कोई लक्षण नहीं दिखा। मैं जानता हूं कि कई लोग इतने खुशनसीब नहीं हैं जितना मैं और मैं इसके लिए अल्लाह का बहुत शुक्रगुजार हूं।
उमर अब्दुल्ला नौ अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे। उनके पिता और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। देशभर में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ते के बीच अब्दुल्ला अपने टि्वटर अकाउंट से कोविड मरीजों और उनके रिश्तेदारों के परेशानी में फंसे होने के संदेश पोस्ट करते रहे हैं। टि्वटर पर उनके 32 लाख फोलोअर हैं।
विज्ञापन
नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि वह उन लोगों की भावनाओं को समझ सकते हैं जिनके प्रियजन कोविड-19 महामारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।