{"_id":"93672d51f692f5c898c12568904f2630","slug":"omar-abdullah-new-technology-is-challenge-for-print-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नई तकनीकी अखबारों के लिए चुनौती' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नई तकनीकी अखबारों के लिए चुनौती'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 20 Jul 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
Amarujala.com की नई पहल Jammu.amarujala.com ने जम्मू शहर में कदम रख दिया है। अब ये वेबसाइट न केवल खबरों के लिए बल्कि आपके हर सुख-दुख में आपकी हमकदम होगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री उपस्थित थे। लोकार्पण अमर उजाला द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में किया गया।
विज्ञापन
उमर नई तकनीकों में अपनी रुचि के लिए मशहूर हैं। Jammu.amarujala.com में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने गर्मजोशी से लोकार्पण किया और अपने भाषण में अमर उजाला कोJammu.amarujala.com जैसी पहल के लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दी अमर उजाला को बधाई
उन्होंने कहा कि नई तकनीकी अखबारों के लिए चुनौती है। उमर ने कहा कि पहले खबरों के लिए अखबार का इंतजार किया जाता था। अखबार अगले दिन आता था, उसके बाद ही खबरों की जानकारी हो पाती थी।
लेकिन अब ऐसा नहीं है। खबरों के लिए अब अगलेदिन का इंतजार नहीं किया जाता। फेसबुक, ट्विटर, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया के अब खबरें तुरंत पढ़ ली जाती हैं।
उन्होंने कहा कि नई तकनीकी अखबारों के लिए चुनौती है, अमर उजाला ने इस दिशा में पहल की यह तारीफ के काबिल है। इस अवसर पर उमर ने अमर उजाला के सरोकारों और पत्रकारिता की भी तारीफ की।