{"_id":"7672bd925b910283cff161f89dd48d1f","slug":"omar-abdullah-government-is-a-failure-said-mehbooba-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह असफल रही उमर सरकार: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह असफल रही उमर सरकार: महबूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 30 Aug 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब स्थिति में धकेलने का आरोप लगाया है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में वोटों के धुव्रीकरण के लिए जनता को बांटने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर संघ परिवार को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
महबूबा ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसने लोगों को परेशान करने की सारी सीमाएं लांघ दी है। राज्य की जनता ने इन पर जो भरोसा जताया था उस पर सरकार खरी नहीं उतरी है। इस सरकार की असफलता के कारण ही भाजपा अपने साप्रंदायिक एजेंडे के सहारे राज्य में अपने पैर पसारने में सफल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उसके एजेंडे को राज्य में कभी सफल नहीं होने देंगे। भाजपा लोगों में दरार पैदा कर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है, लेकिन यहे उसकी भूल है। पीडीपी उसको ऐसा करने का कभी मौका नहीं देगी। उन्होंने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत को रोक देने पर भी हैरत जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वाजपेयी के शासनकाल के दौरान भी हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तान के राजनयिकों के साथ मिलने से रोका नहीं जाता था। पीडीपी सांसद का कहना था कि जम्मू-कश्मीर की जनता को शांति से रहने का पूरा अधिकार है। इसके लिए सभी स्तर पर प्रयास जारी रखने चाहिए। अगर भारत और पाकिस्तान सेना की ताकत एक दूसरे को दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए जम्मू-कश्मीर को युद्ध का मैदान नहीं बनने दिया जाएगा।