{"_id":"cae0b8bf164984062caab22fae8ec45f","slug":"omar-abdullah-derides-speculation-on-government-formation-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उमर ने सरकार बनाने की कल्पनाओँ का मजाक उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने सरकार बनाने की कल्पनाओँ का मजाक उड़ाया
Updated Mon, 11 Jan 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
रियासत में सरकार बनाने की कल्पनाओं का उपहास उड़ाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह अच्छी तरह तैयार किए गए ‘धुएं और आइने’ के सिवा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही इसे पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की आलोचना बताया। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘आपके पास दुख से त्रस्त एक बेटी है, जो सरकार गठन को लेकर अभी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
अन्य सभी चीजें अच्छी तरह तैयार किया गया धुआं और आइना है।’ उमर ने आगे लिखा, ‘पीडीपी और भाजपा में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है, इसे लेकर बेकार की अटकलें लगाईं जा रहीं हैं। यह सबकुछ लोगों के बीच से आ रहा है, जिनके पास कोई संकेत तक नहीं है।’
विज्ञापन
Trending Videos
महबूबा दुख से त्रस्त हैं
उमर ने यह प्रतिक्रिया उन अटकलों पर कीं, जिसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पीडीपी को तैयार कर रही है और महबूबा ने भाजपा के सामने कुछ शर्तें रखीं हैं।
पीडीपी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी नेशनल कांफ्रेंस के प्रेसीडेंट उमर ने कहा कि महबूबा दुख से त्रस्त है और वह मुख्यमंत्री बनने के लिए अभी तैयार नहीं है।
उमर ने लिखा, ’कोई मुझे यह बता सकता है कि पिता की कब्र पर महबूबा की फोटो वैसी महिला की है, जो राजनीतिक शतरंज की चाल चलने की सोच रही है।’
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह की ओर से पीडीपी द्वारा रखी गई शर्तों की अटकलों का खंडन किए जाने पर उमर ने कहा कि समय रहते उन्होंने इस खबर को स्पष्ट कर दिया।