फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah counts good work of government

साढ़े पांच साल में 15 अस्पताल बनाए: उमर

Tue, 05 Aug 2014 12:59 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
omar abdullah counts good work of government

रियासत में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला किसी भी मौके पर सरकार के गुड वर्क गिनाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


एक अस्पताल के कार्यक्रम में पहुंचे उमर ने कहा, पिछले साढ़े पांच साल के दौरान राज्य में 15 बड़े अस्पतालों के प्रोजेक्ट पूरे किए गए।

मरीजों की जांच के लिए आधुनिक उपकरण मुहैया कराए गए। जिला स्तरीय अस्प्तालों में अब अतिरिक्त आधुनिक उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं।

उमर ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नेकां-कांग्रेस साझा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

ताक‌ि बड़े अस्पतालों में न जाना पड़े

omar abdullah counts good work of government

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिन जिला स्तरीय और बड़े अस्पतालों में आधुनिक उपकरण नहीं है, ऐसे अस्पतालों में आधुनिक उपकरण मुहैया कराने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने बना लिया है।

सरकार ने लेपरोस्कोप, कारडियोग्राफ और डापलर आदि मशीनें भी कुछ अस्पतालों में मुहैया कराई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंदबाड़ा, अनंतनाग और कुलगाम स्थित अस्पतालों में पहले ही सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया कराई गई है।

इस कदम से अब दूरदराज रहने वाले लोगों को बड़े अस्पतालों में जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों की बीमारी का पता लगाने और उपचार शुरू होने में देरी की समस्या भी हल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने काम ही ग‌िनाते रहे उमर

omar abdullah counts good work of government

कार्यक्रम के दौरान उमर अपनी सरकार के काम ही ग‌िनाते नजर आए। उमर ने कहा कि बेहतर डॉक्टरों को एनआरएचएम के तहत ग्रामीण इलाकों में तैनात किया गया है। पिछले साढ़े पांच साल में 200 नये चिकित्सा संस्थान खोले गए अथवा उनको अपग्रेड किया गया।

दो सौ ब‌िस्तर की क्षमता वाले दो जच्चा बच्चा अस्पताल बनाए। सुपर स्पेशलेटी समेत नौ बड़े अस्पतालों का निर्माण किया गया। 48 पीएचएसी, 11 जिला मोबाइल मेडिकल यूनिट, 200 बिस्तर वाले बच्चों के अस्पताल का अतिरिक्त ब्लाक एसएमजीएस में बनाया गया।

जीएमसी जम्मू में पचास बिस्तर वाला अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड, जीएमसी श्रीनगर में अंकालोजी ब्लाक, कठुआ, पुंछ, गांधीनगर, सरवाल, बारामुला, रैनाबाड़ी, राजोरी, किश्तवाड़, विजयपुर, कटड़ा, बनी आदि में 15 नये प्रोजेक्टों को पूरा किया गया।

एसएमएमजीएस जम्मू, उधमपुर, राजोरी, कठुआ, गांधीनगर, लेह और कारगिल में सीटी स्कैन मशीनें लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed