{"_id":"57fb933b4f1c1b620328df0d","slug":"omar-abdullah-condemns-the-attack-on-pompore-edi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी नहीं चाहते आत्म निर्भर बनें कश्मीरी युवा: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी नहीं चाहते आत्म निर्भर बनें कश्मीरी युवा: उमर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 10 Oct 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पांपोर स्थित ईडीआई भवन में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी ईडीआई भवन में घुसे हुए हैं। उमर ने टिवट्रर के जरिये अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि आतंकी नहीं चाहते कि कश्मीरी युवा आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
उमर ने लिखा कि ईडीआई में ट्रेनिंग पाकर कश्मीरी युवा आत्म निर्भर बने हैं। अपने पांव पर खड़े होने के काबिल हुए हैं। पर शायद यह आतंकियों को गवारा नहीं। कोई शक नहीं कि इसी के चलते आतंकियों द्वारा इसी वर्ष दूसरी बार ईडीआई भवन पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
उमर ने लिखा कि शायद आतंकी चाहते हैं कि कश्मीर के युवा हमेशा किसी न किसी पर निर्भर रहें और उनमें कड़वाहट भरी रहे। इससे पहले फरवरी में भी आतंकियों ने ईडीआई भवन पर हमला किया था। फरवरी में 48 घंटे तक चली मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी, एक जवान शहीद हो गए थे। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई थी। सभी तीन हमलावर आतंकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
पंपोर में EDI की इमारत में अब भी मुठभेड़ जारी
POMPORE
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के पास पंपोर में एक सरकारी इमारत पर बड़े आतंकी हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर से 11 किमी दूर पंपोर में आतंकवादियों ने सेमपोरा स्थित जम्मू कश्मीर एन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (जेकेईडीआई) के मुख्यालय परिसर की एक इमारत पर आतंकियों ने हमला किया है। सुबह से जारी मुठभेड़ अब तक चल रही है ।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत पर हमला हुआ है उसमें 2 से 3 आतंकी छिपे हैं । इन आतंकियों से सेना के जवानों की मुठभेड़ लगातार जारी है। सुबह शुरू हुई मुठभेड़ के बाद से पंपोर के पास जम्मू-श्रीनगर हाइवे को सील करते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है । सेना के एक अधिकारी के मुताबिक आतंकी इमारत में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत पर हमला हुआ है उसमें 2 से 3 आतंकी छिपे हैं । इन आतंकियों से सेना के जवानों की मुठभेड़ लगातार जारी है। सुबह शुरू हुई मुठभेड़ के बाद से पंपोर के पास जम्मू-श्रीनगर हाइवे को सील करते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है । सेना के एक अधिकारी के मुताबिक आतंकी इमारत में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं ।