{"_id":"592561c44f1c1bce265360c9","slug":"omar-abdullah-calls-army-court-of-enquiry-a-farce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला ने सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी को बताया 'तमाशा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला ने सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी को बताया 'तमाशा'
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 24 May 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर के बड़गाम में पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने के मामले की जांच के लिए बनी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी को तमाशा बताया है। उमर द्वारा मंगलवार को इस बारे में ट्वीट करके बयान दिया गया है।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उमर ने ट्वीट करते हुए पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने के मामले की जांच के लिए बनी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि भविष्य में कृपया सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का तमाशा करने का कष्ट ना उठाएं. साफ तौर पर जो अदालत मायने रखती है वो जनमत की अदालत है।
एक अन्य ट्वीट करते हुए उमर ने लिखा कि जिनेवा विएना जैसी अंतरराष्ट्रीय संधियों पर तभी बात हो सकती है जब भारत दूसरों पर उल्लंघनों का आरोप लगाता है. जैसा कि हम कहते हैं वैसा करो ना कि जैसा हम करते है वैसा।

Trending Videos
उमर ने शेयर किया था पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने का वीडियो
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ही पत्थरबाज को जीप में बांधकर घुमाए जाने का वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया था। उमर के वीडियो शेयर करने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इसके बाद उमर पर पत्थरबाजों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उनकी खूब आलोचना भी हुई थी।