फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah back to srinagar, meets BJP chief Amit Shah, Arun Jaitley in Delhi

अमित शाह से मिले उमर अब्दुल्ला

Thu, 25 Dec 2014 01:51 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah back to srinagar, meets BJP chief Amit Shah, Arun Jaitley in Delhi

जम्मू-कश्मीर की सियासत पल-पल रंग बदल रही है। बुधवार शाम को श्रीनगर से लंदन जाने के लिए उमर दिल्ली गए थे। लेकिन दिल्ली जाकर उमर का प्लान बदल गया और उमर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले।

विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान भाजपा नेता अरुण जेटली और राम माधव भी मौजूद थे। यहां रियासत में सरकार बनाने को लेकर उमर और शाह में लंबी बात हुई। इसके बाद उमर ने लंदन जाने की बजाए श्रीनगर आने का फैसला किया।
विज्ञापन


श्रीनगर आकर उमर अपने विधायकों से इस बारे में बात करेंगे। हालांकि राम माधव ने इन सब बातों को अफवाह करार दिया है। राम माधव का कहना है कि उनकी या अमित शाह की उमर से कोई भेंट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उमर को केंद्र सरकार में मंत्री पद!

Omar Abdullah back to srinagar, meets BJP chief Amit Shah, Arun Jaitley in Delhi

खबर है कि अरुण जेटली, अरुण सिंह और राम माधव भी जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। तीनों नेता पहले भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे और इसके बाद सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

आज ही भाजपा विधायक दल का नेता भी चुना जाएगा। इसके बाद यह तीनों नेता उमर से मिलकर सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

उम्मीद है की सरकार बनाने की फार्मुले पर कुछ ठोस निकलकर आए। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि नेंका से गठबंधन के बादले उमर को केंद्र सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed