पाकिस्तानी घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देने पर उमर ने की सेना की सराहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की ओर से एलओसी पर घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की सराहना करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।
इस मौसम में आतंकियों की ओर से हमेशा से कोशिश रहती है कि बर्फ पिघलने के साथ ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ कर सकें। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि सतर्क जवानों की ओर से आतंकियों की कोशिशों को लगातार नाकाम बनाया जा रहा है।
उम्मीद जताई कि सतर्क जवानों की ओर से आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के अस्ताना में हाथ मिलाने को अच्छा संकेत बताते हुए भविष्य में दोनों के बीच बातचीत पर जोर दिया।
पाक से रिश्ते सुधारने पर दिया जोर
हालांकि, कहा कि जिन लोगों को चैंपियंस ट्राफी के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर समस्या थी उन्हें यह बात हजम नहीं हो रही होगी।यह अच्छी बात है कि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने आपस में हाथ मिलाया।
केवल हाथ ही नहीं मिलाना है भविष्य में बातचीत भी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही हम अच्छे दोस्त नहीं है लेकिन हम पड़ोसी मुल्क हैं जिसके चलते हमारे आपसी रिश्ते अच्छे होने चाहिए। रिश्तों में सुधार लाने के लिए केवल बातचीत ही एकमात्र हल है।