{"_id":"5bf5c784bdec22697b117736","slug":"omar-abdullah-and-mehbooba-mufti-retweeted-each-other-on-twitter-after-vidhansabha-dissolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: दूरियां बनी नजदीकियां, सियासी ड्रामे ने महबूबा और उमर के बीच कम की तल्खी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: दूरियां बनी नजदीकियां, सियासी ड्रामे ने महबूबा और उमर के बीच कम की तल्खी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को चले सियासी ड्रामे ने महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के बीच की दूरियों को कम करने का भी काम किया। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा और नेकां उप प्रधान उमर अब्दुल्ला के बीच की नजदीकियां उनके ट्वीट में भी देखने को मिली। जहां, महबूबा ने अपने 26 साल के पालिटिकल करियर में बस कुछ देख लेने की बात कहते हुए उमर अब्दुल्ला के प्रति आभार जताया। वहीं इस आभार का जवाब ‘गुड लक’ के साथ देने में उमर ने भी कंजूसी नहीं बरती।
विज्ञापन
उन्होंने भी महबूबा के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आपसे सहमत होते हुए आपके कहे री-ट्वीट करूंगा। पालिटिक्स की दुनिया आश्चर्य चकित करने वाली होती है। आगे की लड़ाई के लिए गुड लक।’ उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। दोनों पार्टियां वैचारिक स्तर पर भी एक दूसरे से भिन्नता रखती हैं। ऐसे में कोई भी यह अंदाज नहीं लगा सकता था कि दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे को आभार जताकर एक दूसरे के ट्वीट को री-ट्वीट करेंगे।
विज्ञापन
And I never thought I’d be retweeting anything you said while agreeing with you. Politics truly is a strange world. Good luck for the battle ahead. Once again the wisdom of the people will prevail. https://t.co/OcN9uRje1s
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) November 21, 2018विज्ञापन